बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के ऐटमा और धनावां के बीच टाल में विद्युत तार काटकर चोरी करते हुए चोर हुए फरार, खंधा में फेंककर भागे
Barh, Patna | Oct 6, 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र के ऐटमा और धनावां के बीच टाल में अज्ञात चोरों के द्वारा 33000 वोल्ट का तार काटकर चोरी किया जा रहा था। तभी बिजली विभाग के द्वारा नियुक्त सुरक्षा गार्ड ने जब तार काटते हुए चोरों को देखा तो वे भाग गए और तार को पानी से भरे खंधा में फेंक दिया। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा लगभग एक बजे दी गई।