बाढ़: निजी स्कूल का ताला तोड़ चोरों ने ₹1 लाख 15 हजार कैश और इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराए, पुलिस कर रही छानबीन
Barh, Patna | Oct 6, 2024 बाढ़ के एएसपी ऑफिस के ठीक सामने वार्ड संख्या 2 में स्थित ज्ञानशीला एकेडमी में चोरों ने बीती देर रात एक लाख 15 हजार रुपए कैश तथा कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की चोरी कर ली। स्कूल के निदेशक अमित कुमार सिंह इस घटना की सूचना पुलिस को दी । पुलिस लगभग 11 बजे स्कूल पहुंचकर छानबीन की।