छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे LJPR जिलाध्यक्ष इमाम गजाली,
श्रवण बीघा और रांकर घाट पर व्यवस्था नहीं होने पर जताई नाराजगी।
डीएम शेखर आनन्द से कर दी बड़ी मांग।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर चेवाड़ा नगर पंचायत के विभिन्न गांवों में छठ घाटों का निरीक्षण करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष सह जमुई सांसद प्रतिनिधि इमाम गजाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चेवाड़ा , बसंत, श्रवण बीघा, रांकर, चिंतावनचक और बहुआरा गांव के विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया तथा वहां की तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान इमाम गजाली ने छठ घाटों पर प्रशासनिक तैयारियों में लापरवाही को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन चेवाड़ा नगर पंचायत के श्रवण बीघा और रांकर घाट पर अब तक कोई खास इंतजाम शुक्रवार तक नहीं किया गया है। यहां तक कि छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था नहीं की गई है, जो बेहद निराशाजनक है।
उन्होंने जिला प्रशासन और नगर पंचायत के अधिकारियों से मांग की कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा, बैरिकेडिंग और व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम सहित तमाम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
इमाम गजाली ने जिलाधिकारी शेखर आनंद से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे चेवाड़ा नगर पंचायत के संबंधित पदाधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करवाएं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं, ऐसे में प्रशासन को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करनी चाहिए।
इस दौरान मुकेश पासवान, मनोज पासवान, पप्पू पासवान, सीताराम पासवान, रंजय पासवान, गुलाब पासवान और सियाराम पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे।