मंडल कारा, शेखपुरा में पुरुष बंदियों हेतु नवनिर्मित छठ घाट का जिला पदाधिकारी ने किया उद्घाटन।
आज दिनांक 11.11.2026 को जिला पदाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद द्वारा मंडल कारा, शेखपुरा में पुरुष बंदियों की सुविधा एवं धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए नवनिर्मित छठ घाट का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मंडल कारा परिसर में जिला पदाधिकारी का स्वागत बुके प्रदान कर किया गया। तत्पश्चात उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कारा परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कारा में संसीमित बंदियों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा नवनिर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया गया तथा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने कारा परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।
उक्त कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा इसके उपरांत कारा की विधि-व्यवस्था सामान्य बनी रही।