सारवां प्रखंड परिसर अवस्थित नकटी निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बालेश्वर सिंह के प्रतिमा पर 124 वें जन्मतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया। मौके पर उनके द्वारा देश के आजादी के लिए किए गए योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजसेवी अधिकारी,कर्मी,ग्रामीण, परिजन उपस्थित थे।