सारवां: सड़क दुर्घटना में सुरा बाराकोला निवासी की मौत, शव का पोस्टमार्टम हुआ, पूर्व कृषि मंत्री पहुंचे
नारंगी पंचायत सुरा बाराकोला निवास कृष्ण मंडल की सड़क दुर्घटना में कुंडा बजरंगबली मंदिर के समीप ट्रक के धक्के से हो गई। मृतक के पुत्र द्वारा थाने में आवेदन देकर ट्रक चालक पर लापरवाही व तेज गति से धक्का मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है इधर पूर्व कृषि मंत्री ने पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया संबंधित पंचायत के प्रभारी मुखिया सहित अनुपस्थित थे।