आंवला: स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने आंवला सीएचसी का निरीक्षण किया, 14 से 17 नवंबर तक जिले के अस्पतालों का होगा मूल्यांकन
Aonla, Bareilly | Nov 14, 2026 आंवला में शनिवार शाम करीब 6 बजे स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों को मिल रही सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच की। राज्य स्तर से आई टीम में डॉ. खालिद अख्तर और सुधीर कुमार शामिल थे।