बांसगांव: भाकपा माले ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी बांसगांव को ज्ञापन सौंपा
बांसगांव में भाकपा माले ने विरोध मार्च निकाला।पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर प्रक्रिया पर रोक और मतदाता सूची से हटाए गए पात्र लोगों के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की।यह राष्ट्रव्यापी अभियान 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।दोपहर करीब 12 बजे कार्यकर्ता शिवबली स्थित कार्यालय पर लाल झंडे और नारे लगाते हुए एकत्र हुए।