अशोक नगर: अशोकनगर में UCC विधेयक के विरोध में मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अशोकनगर में मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता यानी UCC विधेयक-2026 के विरोध में बुधवार को दोपहर 3 बजे मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विधेयक को संविधान की मूल भावना और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़ा बताते हुए इसके प्रावधानों की समीक्षा की मांग की। ज्ञापन में अनुच्छेद 25, 26 और 29 के तहत धार्मिक अधिकारों की बात कही।