वीसी के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा
-----
अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती दीपाली रस्तोगी की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत राज अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, स्वच्छ भारत मिशन, बीवी जीरामजी अंतर्गत श्रमिक नियोजन, नवीन कार्यो की स्वीकृति, एक बगिया मॉ के नाम योजना की प्रगति आदि बिन्दुओं पर समीक्षा की गई।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत एसएनए स्पर्श के माध्यम से रसोईयों के भुगतान, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत लखपति दीदी के चिन्हांकन की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत किस्त जारी करने सहित महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत आंगनबाडी भवनों के निर्माण की समीक्षा की गई।
वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसीईओ डॉ अजय उपाध्याय, परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट, श्री पीएस राजपूत आदि उपस्थित थे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur