चित्तौड़गढ़: विधानसभा में प्रश्न कल के दौरान MLA आक्या ने चित्तौड़गढ़, घोसुंडा, बस्सी कॉलेज में रिक्त पदों का मुद्दा उठाया
विधायक चंद्रभान सिंह अक्या ने आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान चित्तौड़गढ़ पीजी कॉलेज, बस्सी और घोसुंडा महाविद्यालय में रिक्त पदों का मसला उठाया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री प्रेमचंद बेरवा से पूछा कि आखिर कब तक रिक्त पदों को भरा जाएगा। बैरवा ने शीघ्र ही नियुक्तियां करने का भरोसा दिलाया।