सेन्हा: मन्हे गांव में जर्जर स्कूल का छज्जा गिरने से युवक का पैर टूटा, शिक्षा विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश
सेन्हा थाना क्षेत्र के मुरकी तोड़ार पंचायत अंतर्गत मन्हे गांव में रविवार दोपहर 12 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव के जर्जर सरकारी विद्यालय का छज्जा अचानक गिरने से बारिश से बचने के लिए वहां रुके एक ग्रामीण युवक का बायां पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में युवक के पैर की हड्डी टूट गई।