जमुई: SDO के निरीक्षण में CSC सेंटर में मिले कई संदिग्ध जमीन के कागजात और लेनदेन के चैट, पूछताछ में ख़ैरा RO की बिगड़ी तबियत
Jamui, Jamui | Aug 28, 2026 CSC सेंटर का SDO सौरव कुमार के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर जमीन से संबंधित कागजात मिलने के बाद कंप्यूटर और मोबाइल को जब्त किया गया है। इस संबंध में जब राजस्व अधिकारी से पूछताछ की जाने लगी तो उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार की देर रात 11:00 बजे तक एसडीओ सौरव कुमार, डीसीएलआर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।