बड़हिया: जनसंवाद में एसपी ने सुनी आमजन की पीड़ा, जाम, ज़मीन विवाद और महिला सुरक्षा पर दिए ठोस निर्देश
लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित बुधवार को बड़हिया थाना पहुंचे, जहां थाना परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसंवाद के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। एसपी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात सुनी और कई मामलों में मौके पर ही समाधान का प्रयास किया। साथ ही शेष मामलों में त्वरित व