घूघस में निकली संत शिरोमणि रविदास जी की भव्य रथ यात्रा
-----
संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का आयोजन जारी है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में समसरता संकल्प अभियान एवं यात्रा निर्धारित रूट अनुसार संचालित है। इस दौरान यात्रा का ग्रामों में स्वागत किया जा रहा है तथा कलश पूजन किया जा रहा है।
वीरपुर क्षेत्र के ग्राम घूघस में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर भाजपा वीरपुर मंडल अध्यक्ष श्री आकाश रावत ने संत रविदास जी के जीवन एवं उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसे प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से सदैव सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। रथ यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। इसी के साथ ग्राम बरोली में भी समरसता यात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित किये गये।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 2, 2026