#मध्यप्रदेश के उज्जैन से शुरू कर रामराजा सरकार की नगरी ओरछा से होते हुये उत्तरप्रदेश के रामलला धाम तक अग्रसर है दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’, लेकिन ओरछा के रामराजा मंदिर से जुड़े गंभीर सवालों पर उनका मौन चर्चा का विषय बन गया है।
पिछले कई दिनों से रामराजा मंदिर की व्यवस्थाओं, खजाना कक्ष के घटनाक्रम और अन्य विसंगतियों को लेकर सवाल उठ रहे थे। इन खबरों को दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर भी साझा किया था। ओरछा आगमन से पहले उन्होंने इन मुद्दों पर सवाल उठाने और जवाब मांगने की बात कही थी, लेकिन ओरछा पहुंचने के बाद भी इन विषयों पर उनकी ओर से खुलकर कोई बात सामने नहीं आई।
आखिर मध्य प्रदेश के रामराजा मंदिर से जुड़े सवालों पर दिग्विजय सिंह ने चुप्पी क्यों साधी? क्या उनकी यात्रा में अयोध्या के राम मंदिर के मुद्दे ही प्राथमिकता में हैं, ओरछा के रामराजा मंदिर की विसंगतियां नहीं? इसी सवाल के साथ देखिए हमारी यह रिपोर्ट।
#breakingnewswala #DigvijaySingh #Orchha #RamRajaSarkar #Ayodhya #SatyaSanatanSwabhimanYatra #MadhyaPradesh #BNWTV