आखिर निबरिया चौकी के सामने क्यों मंडरा रही थी तहसीलदार लिखी बोलेरो? डंपरों के आगे-पीछे घूमती गाड़ी ने खड़े किए कई सवाल!
ग्वालियर। थाना महाराजपुरा अंतर्गत निबरिया चौकी के सामने तहसीलदार लिखी एक बोलेरो गाड़ी का डंपरों के आसपास मंडराना चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर इस गाड़ी के डंपरों के सामने आने-जाने के पीछे क्या वजह थी? क्या कोई प्रशासनिक कार्रवाई चल रही थी या फिर मामला कुछ और था?
सड़क पर दौड़ रहे डंपरों के बीच तहसीलदार लिखी गाड़ी की मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि गाड़ी किसी सरकारी कार्य या जांच के सिलसिले में वहां मौजूद थी, तो इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आनी चाहिए।
स्थानीय लोगों और संबंधित विभाग से यह स्पष्ट होना जरूरी है कि बोलेरो किस अधिकारी की थी, उसमें कौन मौजूद था और डंपरों के संबंध में क्या कार्रवाई या जांच की जा रही थी।
सबसे बड़ा सवाल – क्या डंपरों की जांच हो रही थी या कोई और मामला था?