कांच के काम के 2.93 लाख रुपये को लेकर विवाद! व्यापारी पहुंचा क्राइम ब्रांच, अनंत शर्मा बोले– पूरा भुगतान कर चुका हूं, छवि खराब करने की हो रही कोशिश,
ग्वालियर। शहर में घर पर कांच का काम करवाने के बाद भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। कांच कारोबारी अंकित जैन ने युवा नेता अनंत शर्मा पर काम के बकाया पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है। व्यापारी का दावा है कि करीब 3.93 लाख रुपये का कांच संबंधी काम किया गया था, जिसमें से 1 लाख रुपये का भुगतान हुआ और 2.93 लाख रुपये अभी बाकी हैं।
व्यापारी का आरोप है कि कई बार पैसे मांगने के बावजूद उसे बकाया राशि नहीं मिली। विवाद बढ़ने के बाद मामला क्राइम ब्रांच तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनका पक्ष सुना है।
वहीं दूसरी ओर अनंत शर्मा ने व्यापारी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह पूरे काम का भुगतान कर चुके हैं। उनका कहना है कि उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाकर उनकी साम�