ऑडिट दिवस पर बालिका गृह की बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री और उपहार मिले
वाटर प्यूरीफायर भी स्थापित
महालेखाकार श्री सिद्धार्थ बोंडाडे ने बालिकाओं का किया उत्साहवर्धन
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई शपथ
ऑडिट दिवस के उपलक्ष्य में महालेखाकार ग्वालियर द्वारा शिवाजी शिक्षा एवं कल्याण समिति द्वारा संचालित बालिका गृह में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं का उत्साहवर्धन एवं उनके साथ खुशियां साझा की गई। कार्यक्रम में महालेखाकर श्री सिद्धार्थ बोंडाडे, उप महालेखाकार सुश्री साक्षी दुबे, उप महालेखाकार श्री हरजिंदर कुमार, उप महालेखाकार श्री सर्वोत्तम श्रीवास्तव, उप महालेखाकार श्री अमर मीणा, विभागीय अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती उपासना राय, परियोजना अधिकारी श्री मनीष सिंह, बालिका गृह की अधीक्षिका श्रीमती रेखा तिवारी उपस्थित थीं।
महालेखाकार श्री सिद्धार्थ बोंडाडे ने बालिका गृह के सभी बालिकाओं को शैक्षणिक सामग्री एवं उपहार वितरित किए और उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही बालिका गृह की बालिकाओं को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाटर प्यूरीफायर भी स्थापित कराया। कार्यक्रम में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों व बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने एवं बाल विवाह को रोकने हेतु शपथ दिलाई गई।
#gwalior
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh