स्कूल के रास्ते का संघर्ष, प्रशासन हरकत में, गांव अकालगढ़ की माजरा (ब्लॉक सरस्वती नगर) में सरकारी स्कूल तक रास्ते की गंभीर समस्या को लेकर बसपा के पूर्व प्रत्याशी बृजपाल छप्पर अपनी टीम मामचंद, सुखदेव सिंह, काजल, दीपक, लालाराम और रविंद्र के साथ पहुंचे।
बृजपाल छप्पर ने कहा कि देश में 11 लाख से अधिक और हरियाणा में लगभग 15 हजार सरकारी स्कूल हैं, लेकिन यह पहला ऐसा सरकारी स्कूल है जिसके रिकॉर्ड में आने-जाने का कोई सरकारी रास्ता दर्ज नहीं है।मजबूरन छोटे-छोटे बच्चों को अपने अभिभावकों के साथ घने जंगल, कीचड़ और गारे से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे हर दिन उनकी सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।
बृजपाल छप्पर ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे यमुनानगर के डीसी से मुलाकात कर इस गंभीर मुद्दे को उठाएंगे।
क्या बच्चों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
#राष्ट्रीयकदमन्यूज़ #BrijpalChappar #Akalgarh #SaraswatiNagar #Yamunanagar GovernmentSchool Education SchoolRoad HaryanaNews LocalNews
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 22, 2026