कैरो: कैरो प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास, अबुवा आवास और मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, बीडीओ ने लापरवाह कर्मियों को किया आगाह
कैरो प्रखंड सभागार में शुक्रवार अपराह्न करीब 3 बजे प्रधानमंत्री आवास, अबुवा आवास तथा मनरेगा योजना के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बीडीओ ने संबंधित कर्मियों से वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में निर्गत प्रधानमंत्री आवास एवं अबुवा आवास योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की।