कैरो: बारिश से लोहरदगा के किसानों की बढ़ी मुसीबत, धान की फसल को हुआ नुकसान, खेतों में नमी और जलभराव से चिंता
जिले में मंगलवार शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी है। गुरुवार दोपहर 12 बजे भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होती रही, जिससे खेतों में नमी तो बढ़ी, लेकिन धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा भी गहराने लगा है। इस समय खेतों में पककर तैयार धान कटाई के इंतजार में है।