कैरो: कैरों प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों ने उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर महापर्व का समापन किया
कैरों प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर मंगलवार प्रातः 6 बजे लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। व्रतियों ने उदयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की। इस दौरान घाटों पर छठ गीतों की मधुर गूंज और पूजा की शांति वातावरण में अध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रही थी।