कैरो: कैरो प्रखंड में छठ महापर्व की छटा बिखरी, खुटा तालाब घाट पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
कैरो प्रखंड क्षेत्र में सूर्य उपासना का महापर्व छठ सोमवार को आस्था और श्रद्धा के माहौल में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संध्या 5 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।