कैरो: कैरो में पुल टूटने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित, प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर जल्द निर्माण की मांग की
कैरो थाना क्षेत्र के खर्ता पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पुल के पुनर्निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।