लाडनूं: निंबी जोधा गांव के निकट एक प्लोट में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव, लाडनूं पुलिस पहुंची मौके पर
Ladnu, Nagaur | Aug 24, 2024 लाडनूं के निम्बी जोधा के निकट आज खाली पड़े एक प्लॉट में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर सनसनी फेल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना के बाद लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।मृतक के गले मेंं बंधा तोलिया एक तारबंदी से बांधा हुआ मिला। मृतक की पहचान चैनाराम के निंबी जोधा के रूप में हुई।