लाडनूं: लाडनूं विधायक मुकेश भाकर रहे लाडनूं क्षेत्र के दौरे पर, अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का किया औचक निरीक्षण
Ladnu, Nagaur | Aug 23, 2024 लाडनूं विधायक मुकेश भाकर शुक्रवार को लाडनूं क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान लाडनूं में बजट 2022-23 में बनकर तैयार हुए अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय व अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मौजूद रहे। वहीं स्थानीय लोगों ने लाडनूं विधायक मुकेश भाकर का आभार व्यक्त किया।