देवास। गणेश उत्सव शुरू होने से पहले ही देवास के गजरा गियर चौराहा स्थित मंगलम गणेश उत्सव समिति के पंडाल में लाइट की सीरीज और वायरिंग को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पंडाल में अचानक लाइट जाने और फॉल्ट होने के बाद जब समिति के सदस्यों ने जांच की, तो कुछ लाइट की वायरिंग कटी हुई मिली। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा पंडाल में लगी सीरीज को तोड़ा गया और विद्युत व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं, पंडाल में लगे मेटल को पत्थर से क्षतिग्रस्त करने का आरोप भी सामने आया है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद शीतल गेहलोत अपनी टीम के साथ कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।
मामले को कोतवाली थाना पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तीन युवकों को अभिरक्षा में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पंडाल की लाइट और अन्य सामान को नुकसान किसने और किन परिस्थितियों में पहुंचाया।
गणेश उत्सव की शुरुआत से ठीक पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में हलचल बढ़ा दी है। ऐसे समय में जब शहर में गणेश उत्सव की तैयारियां चल रही हैं, इस तरह की घटना को लेकर सौहार्द बिगाड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews
Dewas Nagar, Dewas | Sep 14, 2026