देवास। देवास पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम ब्राह्मणखेड़ी रेलवे फाटक के किनारे दबिश दी, जहां ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर की दरमियानी रात मिली सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन और डीएसपी अभिषेक गौतम के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति कटारे के नेतृत्व में टीम ने मौके पर कार्रवाई की।
मौके से 14 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 लाख 52 हजार 250 रुपये नकद, ताश की 3 गड्डियां, 15 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी और 2 ऑटो रिक्शा जब्त किए हैं। जब्त मश्रुके की कुल अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बैंक नोट प्रेस थाने में अपराध क्रमांक 564/2026 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जुए के इस फड़ से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है और यहां लंबे समय से जुआ संचालित हो रहा था या नहीं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई है।।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews