टीकमगढ़: ईकेवाईसी समीक्षा बैठक: कलेक्ट्रेट में पीडीएस विक्रेताओं को एसडीएम ने दिए निर्देश
कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में विकासखंड टीकमगढ़ के विक्रेताओं की ईकेवाईसी के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विक्रेताओं को मेरा मालब मोबाइल एप्लिकेशन की ट्रेनिंग दी गई। इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी कुलदीप मौर्य एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ललित मेहरा उपस्थित रहे।