टीकमगढ़: समर्रा गांव में वृद्ध पिता के साथ पुत्र ने की मारपीट, कोतवाली पुलिस ने कराई एमएलसी
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत समर्रा गांव में एक वृद्ध के साथ मारपीट हुई है। घायल वृद्ध का नाम हरप्रसाद साहू बताया गया है। वृद्ध ने बताया कि उसके ही पुत्र ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। घायल वृद्ध ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की। पुलिस ने वृद्ध की एमएलसी कराई।