टीकमगढ़: ट्रक की टक्कर से घायल नगर सैनिक की जिला अस्पताल में मौत, शव परिजनों को सौंपा गया
बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत इलाके में ट्रक की टक्कर से उप निरीक्षक नाथूलाल कोल और नगर सैनिक रहीश वंशकार घायल हो गए थे। पहले नाथूलाल कोल की मौत हो गई थी। अब नगर सैनिक रहीश वंशकार की भी उपचार के दौरान झांसी में मौत हो गई है। मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया गया। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया है।