टीकमगढ़: बुड़कीखेरा के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के बुड़कीखेरा गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। हरप्रसाद लोधी निवासी सुंदरपुर बताया गया है। परिजन ने बताया कि सिंजौरा गांव से अपने गांव आ रहा था, तभी रास्ते में बुड़कीखेरा गांव के पास एक बाइक चालक ने बाइक से टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।