सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के बृहसिंहपुर अल्लीपुर गांव में धारदार हथियार से हमले का आरोप, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के बृहसिंहपुर अल्लीपुर गांव में सोमवार रात एक महिला और उसकी बेटी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मंगलवार की सुबह पीड़िता मीना देवी ने अपने पड़ोस के चार लोगों पर हमले का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के अनुसार 16 जून की सुबह सभी आरोपी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे और हमला कर लिए।