कोरांव: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ से भटककर कोरांव के जंगल में पहुंचे हाथी का जोड़ा, गांवों में दहशत, वन विभाग कर रहा निगरानी
मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भटककर हाथियों का एक जोड़ा प्रयागराज जिले के कोरांव के अतरेजी जंगल में पहुंच गया है। यह जोड़ा 14 फरवरी को अपने झुंड से बिछड़ गया था। शुक्रवार शाम को यह कोरांव के जंगल में पहुंचा।हाथियों के जंगल में आने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। वन विभाग लगातार इन पर नजर रख रहा है।