कोईलवर: नरबीरपुर में टाटा मैजिक से 5 बछड़े बरामद, वाहन किया गया जब्त
चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर के पास सोमवार शाम पुलिस ने टाटा मैजिक से पांच बछड़ों को बरामद किया। पशु अत्याचार निवारण निरीक्षक आलोक कुमार के आवेदन पर चांदी थाने में केस दर्ज की गई है। आरोप है कि बछड़ों को रस्सियों से बांधकर वाहन में क्रूरतापूर्वक लादा गया था। मंगलवार की सुबह 6:30 थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौंशन ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।