लालबर्रा: लालबर्रा से भोपाल रवाना हुआ अध्यापकों का बड़ा काफिला, ई-अटेंडेंस और टीईटी निरस्त करने की मुख्य मांग
टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता, पुरानी सेवा अवधि की गणना और ई-अटेंडेंस जैसी व्यावहारिक समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने अब सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग छेड़ दी है। अपनी तीन सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर 28 सितंबर से भोपाल स्थित नीलम पार्क में प्रदेशस्तरीय अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में अध्यापक शि