धौलपुर: कंचनपुर थाना इलाके से रिंकू गुर्जर हत्याकांड में फरार 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार
कंचनपुर थाना इलाके के गांव रहल में 3 फरवरी को जमीन के विवाद को लेकर रिंकू गुर्जर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक-एक हजार रुपए के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपियों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर और फायरिंग कर रिंकू गुर्जर की हत्या की थी।