धौलपुर: कलेक्ट्रेट परिसर से जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर अपना घर आश्रम की एंबुलेंस को किया रवाना
जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर अपना घर आश्रम की एंबुलेंस रवाना की। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, अपना घर सेवा समिति धौलपुर और अपना घर सेवा समिति महिला शाखा धौलपुर के सदस्यों के साथ- साथ बाड़ी आश्रम के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। रावनगी के बाद असहाय, बेसहारा, लावारिस पीड़ितों का रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।