धौलपुर: सागर पाड़ा पुलिस चौकी टीम ने पशु क्रूरता में 43 जिन्दा पड़वाओं सहित वाहन को किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
सागरपाडा चौकी टीम द्वारा रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इस दौरान एक बोलेरो पिकअप यूपी 86 एटी 0423 मुरैना की तरफ से धौलपुर की तरफ आ रही थी। उक्त वाहन को रुकवा कर चेक किया गया तो उस में पीछे लकड़ी के फटटे लगाकर व बीच में पार्टीशन बनाकर 43 जिन्दा पड़वाओ के पैरों को बांधकर ठूंस-ठूंस कर क्रूरता पूर्वक भरा गया था। पुलिस ने सभी जानवरों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की है।