धौलपुर: मूला बौहरे का पूरा गांव में खाना खाकर लौट रहे दूल्हे के पिता का पैर फिसला, नहर में गिरने से हुई मौत
धौलपुर। बसेड़ी थाना क्षेत्र के मूला बौहरे का पूरा गांव में देर रात को शादी के दौरान नहर में गिरने से दूल्हे के पिता की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन मृतक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।