धौलपुर: विश्नोदा गांव के पास सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत, ट्रक ने मारी थी बाइक को टक्कर
धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र के विश्नोदा गांव के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत हो गई है। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने उसके शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है।