धौलपुर: शहर के विभिन्न जगहों पर भाजपाइयों ने घर-घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से किया संपर्क किया
शहर मंडल द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत शहर में रविवार को पुराना शहर, पटपरा रोड, पर घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया, गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजना के लाभार्थियों ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सराहा। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह योजनाएं गरीब उत्थान में लाभकारी सिद्ध हो रही है।