पटियाली: पटियाली में यूजीसी प्रावधानों के विरोध में सवर्ण समाज ने निकाला जनाक्रोश मार्च
पटियाली में गुरुवार को यूजीसी के मौजूदा प्रावधानों के विरोध में सवर्ण समाज ने युवा नेता अमन चौहान के नेतृत्व में जनाक्रोश मार्च निकाला। मार्च एसबीआर इंटर कॉलेज से तहसील परिसर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी रोल बैक और छात्र विरोधी नीतियां रद्द करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार शौर्य वर्धन सिंह राठौर को सौंपा।