प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जंक्शन के आउटर पर चलती ट्रेन से उतरते समय युवक का फिसला पैर, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
प्रयागराज से अयोध्या कैंट जा रही मेला स्पेशल से आउटर पर चलती ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से यात्री गिरकर घायल हो गया। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर मंगलवार दोपहर दो बजे की घटना बताई जा रही है। बचाव करते हुए जीआरपी के सिपाहियों ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना के बाद जंक्शन पर पहुंची ट्रेन 20 मिनट तक खड़ी रही।