प्रतापगढ़: उड़ैयाडीह बाजार में मैकेनिक की डंडे से पिटाई, हुआ लहूलुहान, पुलिस से की गई शिकायत
जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र के भिलमपुर गांव निवासी रोहित तिवारी उड़ैया डीह बाजार स्थित पवन रावत के ऑटो गैरेज पर मैकेनिक का काम करता है। मंगलवार की शाम 3:30 बजे वह गैरेज पर काम कर रहा था। जलालपुर किठौली का एक युवक अपने एक अज्ञात साथी के साथ डंडा लेकर बाइक से आया और उसे मारपीट कर लहू लुहान कर दिया । शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया।