प्रतापगढ़: रामलीला मैदान के पास बाइक से गुजर रहे व्यापारी का गला चाइनीज मांझे की चपेट में आने से कटा, कराया गया अस्पताल में भर्ती
प्रतापगढ़ के रामलीला मैदान के पास बाइक से गुजर रहे व्यापारी सुरेश सोनी की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गला कट गया। खून बहता देख स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मंगलवार शाम 5.15 बजे घायल व्यापारी ने बताया कि वह माझे की चपेट में आने के बाद तत्काल बाइक रोक दी और जमीन में गिर पड़ा नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी।