कोटा पत्थरमंडी में चाकूबाजी की घटना के बाद नांता थाने के बाहर लोगों का प्रदर्शन, पुलिस पर भी लगाए आरोप
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप कोटा के नांता इलाके की पत्थर मंडी में चाकूबाजी की घटना के बाद लोगों का आक्रोश देखने को मिला। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने नांता थाने के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में असामाजिक तत्व आए दिन लोगों को परेशान करते हैं। पत्थर मंडी में हुई चाकूबाजी की घटना में घनश्याम के हाथ-पैर में चाकू लगने से वह घायल हो गया। वहीं, एक नाबालिग सहित अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।लोगों का कहना है कि पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। इसी बात को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा होकर प्रदर्शन करने लगे।
#kota #kotanews #CrimeNews #KotaCrime
Sangod, Kota | Nov 14, 2026