प्रतापगढ़: चांदपुर गांव में मजदूर की बहन पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर हुई पिटाई
प्रतापगढ़ जनपद के चांदपुर गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह मजदूरी करता है। साथी मजदूरों को उनके घर छोड़कर वापस लौट रहा था इस दौरान चांदपुर गांव के बाहर दो भाई बैठकर नशा कर रहे थे। उसे रोक लिया और उसकी बहन को लेकर अश्लील वा अभद्र टिप्पणी करने लगे। उसने जब विरोध किया तो उसे जमकर मारा पीटा गया।