प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर DM ने किया गुप्त दान और स्मारिका का विमोचन
प्रतापगढ़ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर DM शिव सहाय अवस्थी ने रविवार शाम करीब 4:30 बजे जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा झंडा लगवाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और गुप्त दान देकर सैनिकों के प्रति सम्मान जताया। उन्होंने ‘स्मारिका-2025’ का भी विमोचन किया। DM ने जनपदवासियों से वीर सैनिकों व शहीद परिवारों के सहयोग हेतु अधिक से अधिक दान करने की अपील की।